मध्य प्रदेश शाम 06 बजे तक हुआ 66.28 प्रतिशत मतदान, मतदान प्रतिशत और भी बढ़ने का अनुमान

Madhya Pradesh polled 66.28 percent
दिनेश शुक्ल । Nov 3 2020 6:36PM

वही शाम होते-होते दोपहर 12 बजे तक जो मतदान प्रतिशत 26.60 था वह शाम 06 बजे तक 66.28 प्रतिशत तक पहुँच गया। देवास जिले की हाटपिपल्या विधानसभा सीट पर शाम 06 बजे तक 80.84 प्रतिशत सबसे अधिक मतदान प्रतिशत रहा तो वही सबसे कम ग्वालियर पूर्व में 42.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

भोपाल। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हो रहे मतदान में शाम 06 बजे तक 66.28 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वही अभी भी मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई है। शाम 06 बजे से पहले जितने मतदाता मतदान केन्द्र के अंदर प्रवेश कर गए थे उन्हें वोट देने दिया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार मध्य प्रदेश में हो रहे उप चुनाव में सभी मतदान केन्द्रों पर चाक चौबंद व्यवस्था रही।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी, भगवान की शरण में नेता

ग्वालियर-चंबल संभाग के मुरैना और भिण्ड जिले की विधानसभा सीटों पर गोली चलने की खबरों के साथ छुट पुट घटनाएं सामने आई। वही शाम होते-होते  दोपहर 12 बजे तक जो मतदान प्रतिशत 26.60 था वह शाम 06 बजे तक 66.28 प्रतिशत तक पहुँच गया। देवास जिले की हाटपिपल्या विधानसभा सीट पर शाम 06 बजे तक 80.84 प्रतिशत सबसे अधिक मतदान प्रतिशत रहा तो वही सबसे कम ग्वालियर पूर्व में 42.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश उप चुनाव के दौरान अभी तक 22 करोड़ से अधिक की हुई जप्ती

प्रदेश की सभी 28 विधानसभा सीटों पर शाम 06 बजे तक मतदान प्रतिशत इस प्रकार है- 

बदनावर- 81.26

सुवासरा- 79.97

ब्यावरा- 80.01

बमौरी- 77.51

आगर- 80.54

करेरा- 72.11

हाटपिपल्या- 80.84

सांवेर- 74.34

सांची- 68.87

मलहरा- 68.06

सुरखी- 70.55

नेपानगर- 72.65

मुंगावली- 73.15

डबरा- 57.10

मेहगाँव- 58.13

पोहरी- 70.05

जौरा- 66.00

गोहद- 52.88

दिमनी- 57.50

अनूपपुर- 67.60

अम्बाह- 51.65

मुरैना- 55.60

भांडेर- 71.59

अशोक नगर- 69.79

ग्वालियर- 49.77

सुमावली- 53.36

मांधाता- 73.44

ग्वालियर पूर्व- 42.99

All the updates here:

अन्य न्यूज़