पेरू के पूर्व राष्ट्रपति व उनकी पत्नी भ्रष्टाचार मामले में हिरासत में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2017

लीमा। पेरू के पूर्व राष्ट्रपति ओलांटा हुमाला और उनकी पत्नी को उस वक्त हिरासत में ले लिया गया जब एक न्यायाधीश ने धन शोधन और ब्राजील की दागी निर्माण कंपनी ओदब्रेख्त के साथ संबंधित साजिश में संलिप्त होने के आरोप में जांच चलने तक उन्हें हिरासत में रखने का आदेश दे दिया। न्यायाधीश ने गुरुवार रात अपना आदेश जारी किया जिसके तुरंत बाद हुमाला और उनकी पत्नी नादिन हेरेडिया को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच अदालत ले जाया गया। उनकी गिरफ्तारी पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।

 

अभियोजन पक्ष ने इस सप्ताह की शुरूआत में एक याचिका दायर की थी जिसमें उन्होंने दोनों को हिरासत में लेने की मांग की थी। उसने तर्क दिया था कि यह दंपति न्याय से बचने के लिए पेरू से भाग सकते हैं। जज रिचर्ड कॉन्सेप्सियन ने जांच के दौरान उन्हें 18 महीने तक हिरासत में रखने का आदेश दिया है। पूर्व राष्ट्रपति ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को खारिज किया है। ओदब्रेख्त के पूर्व प्रमुख के गवाही के बाद पूर्व राष्ट्रपति पर यह आरोप लगा जिसमें कहा गया था कि 2011 राष्ट्रपति चुनाव के दौरान हुमाला के प्रचार अभियान में उन्होंने अवैध रूप से तीन मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 19.33 करोड़ रुपये) का योगदान दिया था। इस दंपति पर वेनेजुएला के दिवंगत नेता ह्यूगो शावेज से अघोषित धन लेने का भी आरोप लगा है। हुमाला 2011 से 2016 तक पेरू के राष्ट्रपति रहे थे।

 

प्रमुख खबरें

CM Dhami ने नववर्ष के मद्देनजर कानून-व्यवस्था, पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

संतों की आपत्तियों के बाद Sunny Leone का मथुरा में कार्यक्रम रद्द

Delhi Cabinet ने दिल्ली जन विश्वास विधेयक को मंजूरी दी

केंद्र सरकार गरीबों से भोजन छीनने के लिए वीबी-जी राम जी अधिनियम लाई: CM Mann