By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2018
कोलकाता। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। वह शहर के एक अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चटर्जी की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है लेकिन उन्हें स्वस्थ होने में और वक्त लगेगा। उनके परिवार के सदस्यों और डॉक्टरों ने यह नहीं बताया कि वह किस बीमारी से ग्रस्त हैं।
89 वर्षीय पूर्व सांसद को इस हफ्ते के शुरू में आईसीयू में दाखिल करना पड़ा था। माकपा के पूर्व नेता चटर्जी 10 बार लोकसभा के सांसद रहे हैं। वह कांग्रेस नीत संप्रग- 1 सरकार में 2004 से 2009 तक लोकसभा के अध्यक्ष रहे थे।