क्रिकेट इतिहास का सबसे रोमांचक Match! T20 World Cup में Double Super Over, South Africa ने आखिरी गेंद पर जीती बाजी

By अंकित सिंह | Feb 11, 2026

बुधवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए ग्रुप डी के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान पर कड़ी टक्कर के बाद जीत हासिल की। ​​यह रोमांचक मैच दो सुपर ओवरों के बाद जीता गया। क्विंटन डी कॉक और रयान रिकलेटन के अर्धशतकों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 187 रन बनाए, जिसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज की 84 रनों की पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने भी दक्षिण अफ्रीका के स्कोर की बराबरी कर ली।

रिकेल्टन और डीकॉक के अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 23, डेविड मिलर ने नाबाद 20 और मार्को यानसन ने 16 रन का योगदार दिया। अफगानिस्तान की तरफ से अजमतुल्लाह उमरजई सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 41 रन देकर तीन और कप्तान राशिद खान ने 28 रन देकर दो विकेट लिए। फजलहक फारुकी ने 32 रन देकर एक विकेट लिया। दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने मार्क्रम का विकेट जल्दी गंवा दिया जिन्हें फारुकी ने एक बेहतरीन चेंज-अप गेंद से चकमा दिया। गेंद बल्लेबाज के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर हवा में उछल गई और मोहम्मद नबी ने मिड-ऑफ पर आसान कैच लपक लिया। डीकॉक ने चौथे ओवर में मुजीब उर रहमान की गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया और फिर अगली ही गेंद पर बैकवर्ड पॉइंट में चौका जड़ा। 

इसे भी पढ़ें: Sachin Tendulkar ने परिवार संग की Rahul Gandhi से मुलाकात, बेटे Arjun की शादी का दिया खास इनविटेशन

रिकेल्टन ने भी उमरजई पर दो चौके लगाए। दक्षिण अफ्रीका ने पावरप्ले में एक विकेट पर 43 रन बनाए। इसके बाद डीकॉक और रिकेल्टन दोनों ने तेजी दिखाई तथा नबी और राशिद की स्पिन जोड़ी पर कुछ मनचाहे चौके और छक्के बटोरे। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेलने वाले स्पिनर नूर अहमद ने अपने पहले ओवर में 23 रन लुटा दिए। जहां डीकॉक ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का लगाकर अहमद का स्वागत किया, वहीं रिकेल्टन ने उनकी गेंद को मिडविकेट के ऊपर से स्वीप किया और कवर पर दो चौके लगाए। 

प्रमुख खबरें

BJYM ने शुरू किया देशव्यापी युवा संपर्क अभियान, 30 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम

PM Modi पर Mallikarjun Kharge के बयान के विरोध में BJP का देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

गैंगस्टर Himanshu Bhau अमेरिका में हिरासत में, प्रत्यर्पण की तैयारी में जुटी Haryana Police

रीवा में प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर का विरोध, Umang Singhar ने दिया ग्रामीणों को समर्थन