Sachin Tendulkar ने परिवार संग की Rahul Gandhi से मुलाकात, बेटे Arjun की शादी का दिया खास इनविटेशन

Sachin Rahul Gandhi
X @sachin_rt

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने पूरे परिवार के साथ 10 जनपथ पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया की शादी का निमंत्रण दिया। तेंदुलकर ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें उनका पूरा परिवार राहुल गांधी के साथ नजर आ रहा है।

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से यहां मुलाकात की और उन्हें अपने बेटे अर्जुन की शादी का निमंत्रण दिया। तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि, बेटे अर्जुन, उनकी मंगेतर सानिया, बेटी सारा और कुछ अन्य लोगों के साथ सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर राहुल गांधी से मिले।

तेंदुलकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में राहुल गांधी के साथ अपने परिवार की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘हमारे परिवार को राहुल गांधी से मिलने और उन्हें अर्जुन-सानिया की शादी का निमंत्रण देने का अवसर मिला। ’’ गोवा के लिए खेलने वाले पेशेवर क्रिकेटर अर्जुन और सानिया की हाल में सगाई हुई थी। अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़