ईरान में रोजगार के अवसर तलाश रहे भारतीयों से विदेश मंत्रालय ने कहा, अत्यधिक सतर्कता बरतें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2025

भारत ने शुक्रवार को अपने नागरिकों को ईरान में रोजगार के अवसर तलाशने के दौरान “अत्यधिक सतर्कता” बरतने की सलाह दी है। हाल के दिनों में नौकरी के फर्जी प्रस्तावों के कई मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय ने कहा, “ईरान पहुंचने पर इन भारतीय नागरिकों का आपराधिक गिरोहों ने अपहरण कर लिया और उनकी रिहाई के लिए उनके परिवारों से फिरौती मांगी।” मंत्रालय ने कहा, “इस संदर्भ में सभी भारतीय नागरिकों को ऐसे रोजगार प्रस्तावों को लेकर अत्यधिक सतर्क रहने की सख्त सलाह दी जाती है।”

उसने कहा, “विशेष रूप से ध्यान दिया जाए कि ईरान सरकार केवल पर्यटन उद्देश्यों के लिए ही भारतीयों को वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति देती है। कोई भी एजेंट यदि रोजगार या अन्य कारणों से वीजा-मुक्त प्रवेश का वादा करता है, तो संभव है कि उसका आपराधिक गिरोहों से गठजोड़ हो।” मंत्रालय ने कहा कि भारतीय नागरिक ऐसे प्रस्तावों के झांसे में न आएं।

प्रमुख खबरें

केरलम में Gyanesh Kumar से जुड़े सड़क प्रोजेक्ट और इंजीनियर मौत मामले की सतर्कता जांच का समर्थन

Anahat Singh ने एशियाई खेलों के रजत पदक के बाद 2028 Olympics पर साधी नजरें

Nandigram Bypoll में BJP ने हसीरानी रथ को उतारा, बंगाल चुनाव में फिर उभरा शहीद मां का मुद्दा

Asian Games में भारत-पाकिस्तान Cricket और हॉकी मैचों ने बनाया नया रिकॉर्ड, मिले सर्वाधिक दर्शक