गुजरात के भरूच में रासायनिक कारखाने में विस्फोट, छह कर्मियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2022

अहमदाबाद। गुजरात में भरूच जिले के रासायनिक कारखाने में विस्फोट के बाद आग लग गई,जिससे छह कर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना अहमदाबाद से करीब 235 किलोमीटर दूर दहेज औद्योगिक क्षेत्र स्थित इकाई में रविवार देर रात तीन बजे हुई। भरूच पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने बताया कि हादसे में मारे गए छह लोग उस संयंत्र के निकट काम कर रहे थे, जिसमें विलायक आसवन प्रक्रिया के दौरान अचानक विस्फोट हो गया।

इसे भी पढ़ें: जन्मदिन से लौट घर लौटते वक्त नाबालिग लड़की का बलात्कार, TMC नेता के बेटे पर लगा आरोप

उन्होंने कहा, ‘‘संयंत्र में विस्फोट के कारण कारखाने में आग लग गई। संयंत्र के निकट काम कर रहे सभी छह लोगों की मौत हो गई। शवों को बाद में बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आग पर काबू पा लिया गया है।’’ अधिकारी ने बताया कि हादसे में कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana