संभावना वाले क्षेत्रों, महत्वपूर्ण बाजारों पर ध्यान केंद्रित करें निर्यातक : वाणिज्य मंत्रालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2023

वाणिज्य मंत्रालय ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए खाद्य, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंजीनियरिंग जैसे संभावना वाले प्रमुख क्षेत्रों और 12 प्रमुख बाजारों पर ध्यान केंद्रित करने की निर्यातकों को सलाह दी है। एक सरकारी अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही निर्यातकों को वैश्विक स्तर पर मेलों और प्रदर्शनियों का आयोजन करने को भी कहा गया है। मंत्रालय द्वारा उद्योग और निर्यातकों के साथ बैठक के दौरान इन मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने की। अधिकारी ने कहा कि जिन छह क्षेत्रों में देश का निर्यात बढ़ाने की बड़ी संभावना है । 

एक निर्यातक ने कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण जून के निर्यात आंकड़े भी ‘निराशाजनक’ दिख रहे हैं। निर्यातक ने कहा, व्यापार और निवेश को समानांतर रूप से बढ़ावा देने की जरूरत है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, मई में निर्यात लगातार चौथे महीने सालाना आधार पर 10.3 प्रतिशत घटकर 34.98 अरब डॉलर रह गया, जबकि व्यापार घाटा बढ़कर पांच महीने के उच्चतम स्तर 22.12 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

प्रमुख खबरें

BRICS Pay: 90 बिलियन का झटका, अमेरिका से भयंकर भिड़ गया चीन

CJP ने फिलहाल राजनीति से किया किनारा, Abhijeet Dipke बोले- देश को Pressure Group की जरूरत

Air India Flight Turbulence Video | लगा अब जिंदा नहीं बचेंगे..., एयर इंडिया की फ्लाइट में मची चीख-पुकार, भयानक टर्बुलेंस का खौफनाक मंजर

घुसपैठिए मुस्लिमों को खदेड़ते ही नेपाल में हिंदू राष्ट्र पर बड़ा ऐलान, शुरू हुआ इलाज!