प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 6 माह आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 27, 2022

शिमला ।  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएम-जीकेएवाई) को अगले छः माह यानि सितम्बर, 2022 तक बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। यह इस योजना का छठा चरण होगा।   इस योजना का पांचवा चरण मार्च, 2022 में समाप्त हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: युवा मोर्चा भाजपा का एक महत्वपूर्ण विंग है--जय राम ठाकुर

जय राम ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित इस योजना के अंतर्गत भारत में लगभग 80 करोड़ लाभार्थियों को कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से प्रदेशवासी भी लाभान्वित होंगे।

इसे भी पढ़ें: 80 करोड़ लोगों को सितंबर तक मुफ़्त राशन का निर्णय अभिनंदनीय : अनुराग ठाकुर

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम-जीकेएवाई के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत खाद्यान्न के सामान्य कोटे के अतिरिक्त प्रति व्यक्ति प्रति माह अतिरिक्त पांच किलोग्राम निःशुल्क राशन प्रदान किया जाएगा, अर्थात हर गरीब परिवार को सामान्य राशन से लगभग दोगुना राशन मिलेगा।  

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर