फेसबुक को दिसंबर तिमाही में हुआ 6.9 अरब डॉलर का भारी-भरकम मुनाफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2019

सान फ्रांसिस्को। विवादों में फंसने के बाद भी सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक के उपयोक्ताओं की संख्या में वृद्धि हुई है। इसके दम पर फेसुबक का मुनाफा दिसंबर तिमाही में 61 प्रतिशत बढ़कर 6.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया। कंपनी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। कंपनी ने कहा की वर्ष की चौथी तिमाही में उसका राजस्व सालाना आधार पर 30 प्रतिशत बढ़कर 16.90 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

इस दौरान कंपनी के उपयोक्ताओं की संख्या नौ प्रतिशत बढ़कर 2.32 अरब पर पहुंच गयी। कंपनी के मुख्य कार्यकारी मार्क जुकरबर्ग ने परिणाम पर कहा, ‘‘हमारे समुदाय और कारोबार की वृद्धि जारी है।’’

इसे भी पढ़ें- इंडियाबुल्स हाउसिंग का मुनाफा तीसरी तिमाही में 14 प्रतिशत गिरा

कंपनी का शेयर परिणाम जारी होने के बाद 7.70 प्रतिशत उछल गया और 161.99 डॉलर पर पहुंच गया। आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 42 प्रतिशत बढ़कर 35,587 पर पहुंच गयी।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Meerut में पुलिस कांस्टेबल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी Police

पाकिस्तान को आतंकवाद के नतीजे भुगतने होंगे, संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने शहबाज़ शरीफ़ को दिया करारा जवाब

Donald Trump ने शेयर किया Shehbaz Sharif का UN भाषण वीडियो, ऑपरेशन सिंदूर पर जताया था आभार