फेसबुक के ‘वर्कप्लेस’ की कमान भारतीय मूल के करनदीप आनंद के पास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2018

न्यूयॉर्क। सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी फेसबुक के कारोबारी संवाद टूल ‘वर्कप्लेस’ की कमान भारतीय मूल के करनदीप आनंद को सौंपी गई है। आनंद पहले से फेसबुक में वरिष्ठ कार्यकारी पद पर कार्यरत हैं।

सीएनबीसी की खबर के अनुसार कंपनी ने आनंद के नाम की घोषणा की है। आनंद चार साल से फेसबुक में कार्यरत हैं।

इसे भी पढ़ें- सरकार ने उर्जित पटेल से इस्तीफा देने के लिये नहीं कहा: अरुण जेटली

उससे पहले वह 15 साल माइक्रोसॉफ्ट में काम कर चुके हैं। आनंद, कंपनी के उपाध्यक्ष जूलियन कोडोरनियो के साथ काम करेंगे। वर्कप्लेस, फेसबुक की कंपनियों और कारोबारों को संवाद सुविधा देने वाली अलग इकाई है।

प्रमुख खबरें

Ghazipur में ANTF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ रुपये की हेरोइन, महिला समेत तीन गिरफ्तार

MP में CM Mohan Yadav और Nitin Gadkari शुरू करेंगे सुगम परिवहन सेवा, चलेंगी 351 बसें

एशियाई खेलों की 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे Kamaljeet और Suruchi

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए