By अभिनय आकाश | Mar 24, 2021
महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर वसूली के आरोपों के बाद सियासी घमासान जारी है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में जिस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं, चाहे पैसे की उगाही की घटना हो या ट्रांसफर का रैकेट हो, ये सारी घटनाएं दुखदायी हैं। इतनी सारी घटनाएं होने के बावजूद मुख्यमंत्री ने उस पर एक बयान भी नहीं दिया।
फडणवीस ने कहा कि इस महावसूली सरकार में कांग्रेस का क्या अस्तित्व है ये हमें समझ नहीं आता। लेकिन ये ध्यान में आता है कि शायद ये जो हफ्ता वसूली हो रही है इसमें उनका भी हिस्सा होगा इसलिए वो मौन हैं। आप मुझे बताएं कि क्या आपकी जितनी सत्ता में हिस्सेदारी उतनी हफ्ते में हिस्सेदारी है।