अमित शाह से मुलाकात के बाद फडणवीस ने किसानों की मदद का जताया भरोसा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने सोमवार को कहा कि केंद्र ने राज्य के उन किसानों की मदद का भरोसा दिलाया है जिनकी फसल को बेमौसम बारिश के कारण नुकसान पहुंचा है। फड़णवीस ने नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और राज्य में पिछले कुछ सप्ताह में विभिन्न स्थानों पर बेमौसम बारिश के कारण किसानों को हुए नुकसान पर चर्चा की।

उन्होंने बाद में संवाददाताओं से कहा कि शाह ने उन्हें बीमा कंपनियों से बात करने और किसानों की मदद करने का भरोसा दिलाया। फड़णवीस ने बाद में ट्वीट किया, ‘‘शाह से अनुरोध किया कि केंद्र बीमा कंपनियों के साथ एक बैठक बुलाए ताकि किसानों के लिए नियमों में ढील दी जा सके और उनकी अधिकतम सहायता की जा सके। माननीय केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल यह बैठक निर्धारित करने के लिए कहा।’’

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा