उद्धव के बहुमत साबित करने के दावे पर फडणवीस का तंज, कहा- आंकड़े नहीं थे तो दावा क्यों किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2019

मुम्बई। भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस ने महाराष्ट्र की नवगठित उद्धव ठाकरे सरकार पर शुक्रवार को निशाना साधते हुए कहा कि मंत्रिमंडल की पहली बैठक में उसने किसानों को राहत देने पर चर्चा करने के बजाय बहुमत साबित करने पर चर्चा करना जरूरी समझा। उन्होंने कहा अगर बहुमत नहीं था तो दावा क्यों किया। 

इसे भी पढ़ें: सत्ता का समझौता तो फायदेमंद रहा पर विचारधारा से समझौता ले डूबेगा शिवसेना को

फडणवीस ने ट्वीट किया, ‘‘ नई सरकार ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में परेशान किसानों की मदद कैसे की जाए इस पर विचार करने के बजाय बहुमत कैसे साबित करें इस पर चर्चा की।’’ उन्होंने पूछा, ‘‘तो फिर आंकड़े होने का दावा ही क्यों किया था?’’ उन्होंने कहा कि शिवसेना नीत सरकार के पास यदि बहुमत है तो इसे साबित करने के लिए वह गुपचुप तरीके से विधानसभा सत्र बुलाने की कोशिश क्यों कर रही है। फडणवीस ने आरोप लगाया कि शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार को अपने विधायकों पर भरोसा ही नहीं है। उन्होंने दावा किया कि विधायकों को अब भी ‘‘बंधक’’ बनाकर रखा हुआ है। गठबंधन सरकार लगातार यह दावा कर रही है कि 288 सदस्यीय विधानसभा में उसके पास बहुमत के लिए आवश्यक 145 से अधिक विधायकों का समर्थन है।।

प्रमुख खबरें

Delhi में Independence Day की सुबह हो सकती है बारिश, IMD का 70 प्रतिशत अनुमान

Russia के नोवोरोस्सियस्क नौसैनिक अड्डे पर हमले का Zelenskyy का दावा, बुनियादी ढांचा क्षतिग्रस्त

ED ने Best Foods मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जितेश गुप्ता को गिरफ्तार किया

Durand Cup: NEROCA FC ने रेंगदाई को 3-1 से हराया, Indian Army भी जीती