फड़णवीस ने मोदी को बताया ‘जंगल के राजा’, कहा- उन्हें कोई नहीं हरा सकता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ एकजुट होने वाला कोई भी नेता राष्ट्रीय स्तर का नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘जंगल के राजा’ हैं जबकि विपक्षी नेता सिर्फ अपने-अपने क्षेत्र के नेता हैं। 

 

फड़णवीस ने भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘ मोदी के खिलाफ प्रस्तावित गठबंधन के पास प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं है। वहां रोज एक प्रधानमंत्री होगा। ये लोग सिर्फ सत्ता के लिए साथ आए हैं। इनके पास देश के लिए कार्य करने की कोई योजना या इच्छाशक्ति नहीं है।' 

 

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने ममता बनर्जी के प्रति व्यक्त किया समर्थन

 

उन्होंने कहा कि द्रमुक के नेता एम के स्टालिन, बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावाती, राकांपा प्रमुख शरद पवार या पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सिर्फ अपने राज्यों में नेता हैं। फड़णवीस ने कहा, ‘‘ मोदी जहां भी जाते हैं लाखों लोगों को अपनी तरफ खींचते हैं। कुत्ता-बिल्ली सिर्फ अपने क्षेत्रों में राज करते हैं। मोदी जंगल के राजा हैं।' 

प्रमुख खबरें

NDA ने आंध्र प्रदेश में जारी किया घोषणापत्र, चंद्रबाबू नायडू के मुस्लिम आरक्षण के वादे से दिखी दूरी

इस सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटा है अमृतपाल सिंह, जानें यहां पूरी जानकारी

T20 Wordl Cup 2024 के लिए अफगानिस्तान टीम की घोषणा, एक अनकैप्ड खिलाड़ी को मिला मौका

T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, मिचेल मार्श होंगे कप्तान, स्टीव स्मिथ बाहर