महाराष्ट्र को 1,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं फडणवीस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2018

वाशिंगटन। महाराष्ट्र सरकार राज्य को 2025 तक 1,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना चाहती है। यह तय समय से करीब पांच साल पहले होगा। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार बुनियादी ढांचे, कृषि और सेवाओं में निवेश और विदेशी निवेश आकर्षित कर यह लक्ष्य पाना चाहती है। फिलहाल महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था 400 अरब डॉलर की है। मौजूदा वृद्धि दर के हिसाब से यह 2030 तक 1,000 अरब डॉलर पर पहुंचेगी। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि हम यह उपलब्धि पांच साल पहले हासिल करना चाहते हैं। 

 

फडणवीस ने यहां इंडियन इनिशिएटिव आफ द जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी तथा सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (सीएसआईएस) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘‘हम महाराष्ट्र को 2025 तक 1,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं।’’ इस मौके पर फडणवीस ने राज्य सरकार की पिछले साल की उपलब्धियों पर प्रस्तुतीकरण दिया। इसमें राज्य को सूखा मुक्त बनाने के प्रयासों, बुनियादी ढांचा क्षेत्र में भारी निवेश और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस जैसी नई प्रौद्योगिकियों को अपनाने के बारे में बताया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल को लेकर डीके शिवकुमार ने अमित शाह पर बोला हमला, कहा- अभी भी जेडीएस के साथ गठबंधन में क्यों?

LSG vs MI IPL 2024: लखनऊ और मुंबई के बीच भिड़ंत, यहां देखें दोनों की प्लेइंग 11

Uttar Pradesh : बिजनौर में ट्रक कार पर गिरा, आग लगने से कार चला रहे युवक की मौत

एक साथ होकर वोटों का जिहाद...सलमान खुर्शीद की भतीजी ने की मुसलमानों से की खास अपील