जम्मू-कश्मीर : पत्रकार फहद शाह को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2022

श्रीनगर|  जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले की एक स्थानीय अदालत ने आतंकवाद का महिमामंडन करने के आरोप में गिरफ्तार पत्रकार फहद शाह को शनिवार को दस दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

आरोपी के वकील उमैर रोंगा ने कहा कि न्यायिक मजिस्ट्रेट पुलवामा की अदालत ने शाह को दस दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। रोंगा ने कहा कि उन्होंने जमानत की अर्जी भी दाखिल की है क्योंकि उन्हें अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि शाह पर सही आरोप क्या है।

उन्होंने कहा, “इसलिए, अदालत ने उनसे (पुलिस) सोमवार तक रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। उम्मीद है कि हमें सोमवार को रिपोर्ट मिल जाएगी और हमें पता चल जाएगा कि यह वास्तव में क्या है।’’

पुलिस ने कहा कि शाह आतंकवाद का महिमामंडन करने, फर्जी खबरें फैलाने और लोगों को भड़काने के तीन मामलों में वांछित है।

कश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, फहद शाह आतंकवाद का महिमामंडन करने, फर्जी खबरें फैलाने और कानून व्यवस्था से जुड़ी स्थिति पैदा करने के लिए आम जनता को उकसाने के लिए तीन मामलों में वांछित है और पीएस थाना सफाकदल श्रीनगर की प्राथमिकी संख्या 70/2020, पीएस इमाम साहब की प्राथमिकी 06/2021, शोपियां और वर्तमान में पीएस पुलवामा की प्राथमिकी संख्या 19/2022 में गिरफ्तारी की गई है।

प्रमुख खबरें

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!

सभी फैसले रद्द कर दें...CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, कर दी गई ये बड़ी मांग

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ