बरेली में नकली सौंदर्य प्रसाधन जब्त, एक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2025

उत्तर प्रदेश में बरेली जिले की बारादरी थाना पुलिस ने शुक्रवार को करीब 1.20 करोड़ रुपये मूल्य के नकली सौंदर्य प्रसाधन और एलोपैथिक दवाइयां जब्त करने का दावा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति ‘एक्सपायरी’ तारीखों में हेराफेरी कर उत्पादों पर नकली स्टिकर लगाकर उन्हें बाजार में बेचता था। बारादरी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सीतापुर निवासी करन साहनी (40) के रूप में हुई है, जो बरेली के प्रेमनगर के गांधी नगर में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार साहनी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके गोदाम से नकली सामान का एक बड़ा भंडार बरामद किया। पांडेय ने बताया कि आरोपी के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 1.20 करोड़ रुपये है।

प्रमुख खबरें

Delhi में हवा ‘बेहद खराब’, न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस

Andhra Pradesh के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू राम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या रवाना

अवमानना की कार्यवाही के लिए सर्वोच्च अधिकारी उत्तरदायी होगा : Allahabad High Court

Odisha के पुरी में दिव्यांग महिला से बलात्कार, कड़ी कार्रवाई की मांग