फेक फॉलोअर्स मामला: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह से 10 घंटे तक पुलिस ने की पूछताछ

By रेनू तिवारी | Aug 08, 2020

मुंबई। काफी दिनों से पुलिस सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का ग्रुप को तलाश रही है। जिसमें फर्जी फॉलोवर और ‘लाइक्स’ बनाने और बेचने वाले एक गिरोह खोजा जा रहा है। इस मामले में कई बॉलीवुड से सितारों से भी पूछताछ कर चुकी है। सोशल मीडिया पर फर्जी फॉलोवर और ‘लाइक्स’ बनाने और बेचने वाले एक गिरोह की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने रैप गायक बादशाह से नौ घंटे तक गहन पूछताछ की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स अब हिंदी में उपलब्ध! अपनी पंसदीदा शो को दोनों भाषाओं में कर सकेंगे सर्च

उन्होंने कहा कि बादशाह अपराध सूचना इकाई (सीआईयू) कार्यालय में अपराह्न साढ़े बारह बजे पहुंचे और रात तकरीबन पौने दस बजे बाहर निकले। उन्होंने कहा कि रैपर बादशाह को शनिवार दोपहर को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सोशल मीडिया पर किसी ने बॉलीवुड गायिका भूमि त्रिवेदी की फर्जी प्रोफाइल बना दी थी जिसकी पुलिस में शिकायत किए जाने के बाद सीआईयू ने गिरोह की जांच शुरू की थी।

 

इसे भी पढ़ें: सिर पर दूल्हे का सेहरा बांधने से पहले राणा दग्गुबाती ने शेयर की पापा और चाचा के साथ तस्वीर

जांच के दौरान पुलिस ने एक गिरोह का पता लगाया जो सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाता है और ‘प्रभावशाली’ लोगों को फर्जी फॉलोवर और लाइक्स बेचता है। पुलिस ने इस मामले में करीब 20 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

प्रमुख खबरें

भारत-चीन पर चुनचुन कर हमले? ईरान में अमेरिका कौन सा खेल खेलने लगा है?

Jitu Patwari के भाई ड्रग्स विवाद में फंसे, कांग्रेस का दावा - BJP कर रही दबाव की राजनीति

Ram Mandir में अब कौन देगा VIP दर्शन पास? चंपत राय और अनिल मिश्रा की सिस्टम ID हुई Deactivated

पाकिस्तानी सैनिकों की लाशें तक घसीटकर ले गया तहरीक-ए-तालिबान, मचा भयंकर बवाल!