'शिवसेना नहीं होगी कमजोर', ED की हिरासत में संजय राउत ने दिखाए तेवर, बोले- मेरे खिलाफ झूठी कार्रवाई, मैं झुकेगा नहीं

By अनुराग गुप्ता | Jul 31, 2022

मुंबई। पात्रा चॉल घोटाले से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने संजय राउत के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। जिसके बाद जांच अधिकारी संजय राउत को लेकर ईडी कार्यालय पहुंचे, जहां पर शिवसेना सांसद ने जमकर तेवर दिखाए। आपको बता दें कि ईडी ने तड़के सुबह संजय राउत के आवास पर छापेमारी की और उनसे करीब 9 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान भारी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता संजय राउत के आवास के बाहर एकत्रित हो गए।

इसे भी पढ़ें: संजय राउत की वाणी और लेखनी मारती है डंक, ईडी कार्रवाई को लेकर अरविंद सावंत ने भाजपा पर साधा निशाना 

संजय राउत ने नहीं किया सहयोग

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, संजय राउत जांच एजेंसी का सहयोग नहीं कर रहे थे। उन्होंने ईडी से अधिकारियों से कहा कि आप मेरे घर क्यों आ गए, मैं आपके दफ्तर आ जाते। जिसके बाद जांच एजेंसी ने उन्हें हिरासत में ले लिया। कहा जा रहा है कि ईडी के समन के बावजूद संजय राउत पेश नहीं हुए थे। ऐसे में जांच एजेंसी ने उनके आवास पर छापेमारी की।

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar में Qazi Touqeer पर भद्दी टिप्पणी के लिए Reeti Tiwari पर भड़के Salman Khan

FIP ने Aviation Minister Ram Mohan Naidu को लिखा पत्र, AI-171 जांच पैनल में मांगा प्रतिनिधित्व

Asian Games Men Hockey: भारत ने जापान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

दातों से खोली बोतल और देखते ही देखते पूरी गटक ली...रांची में शराब पीकर टल्ली हुई बंदरिया, सेल्समैन ने वीडियो बना किया वायरल