झूठी कार्रवाई, झूठे सबूत... मैं मर भी जाऊं तो आत्मसमर्पण नहीं करूंगा, घर पर ईडी की छापेमारी को लेकर बोले संजय राउत

By अनुराग गुप्ता | Jul 31, 2022

शिवसेना सांसद संजय राउत के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के तड़के सुबह छापेमारी की। इससे पहले ईडी ने संजय राउत के खिलाफ कई समन जारी किए थे, उन्हें 27 जुलाई को भी तलब किया गया था। संजय राउत को मुंबई के एक चॉल के पुनर्विकास और उनकी पत्नी एवं अन्य सहयोगियों की संलिप्तता वाले लेन-देन में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने तलब किया था।

भाजपा ने साधा निशाना

भाजपा नेता और बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज हुसैन ने भी शिवसेना सांसद पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ईडी अपना काम कर रही है। संजय राउत हों या कोई भी, गड़बड़ करेंगे तो ईडी वहां पहुंचेगी और आपसे सवाल जवाब करेगी। इसमें इतना हाय तौबा क्यों मचाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: भगत सिंह कोश्यारी का बयान, '...तो महाराष्ट्र में नहीं बचेगा पैसा', शिवसेना बोली- राज्यपाल ने किया शिवाजी का अपमान 

शिवसेना कार्यकर्ताओं का धरना

शिवसेना सांसद के आवास पर ईडी की छापेमारी को लेकर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। आपको बता दें कि शिवसेना कार्यकर्ता संजय राउत के आवास के बाहर एकत्रित हो गए और वहीं पर बैठकर ईडी की कार्रवाई का विरोध किया। इसी बीच संजय राउत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि मैं मर जाऊंगा मगर आत्मसमर्पण नहीं करूंगा। उन्होंने कहा कि झूठी कार्रवाई, झूठे सबूत...मैं शिवसेना नहीं छोड़ूंगा..मैं मर भी जाऊंगा, मैं आत्मसमर्पण नहीं करूंगा...मेरा किसी घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है।

प्रमुख खबरें

टिहरी में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में डॉ. Suryamani Bhandari पर POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Android और iPhone में Battery Drain रोकें, Settings से बदलें Background Apps परमिशन

Ajay Devgn ने जुहू बीच पर की सफाई, युवाओं से की देश और शहर को साफ रखने की अपील

नॉमिनी नहीं बनाया है तो म्यूचुअल फंड का पैसा किस प्रक्रिया से मिलता है? यहां जानें जरूरी बातें