फैंस ने खोली रिया चक्रवर्ती के झूठे दावों की पोल! सुशांत को कहा था फ्लाइट फोबिया का शिकार

By रेनू तिवारी | Aug 27, 2020

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लगभग ढाई महीने बार रिया चक्रवर्ती ने इंडिया टूडे के साथ बातचीत की है। इस समय रिय चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में मुख्य आरोपी है। सुशांत के  परिवार की तरफ से रिया पर आरोप लगाया गया है कि रिया सुशांत सिंह राजपूत को लंबे समय से जहर दे रही थी और आखिर में उनकी हत्या कर दी। अपनी बिहार में दर्ज की गयी शिकायत में भी सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती को ही सुशांत की मौत का जिम्मेदार बताया था। सुशांत की मौत मामले में परिवार ने अपने सभी संदेश एक लेटर के माध्यम से साझा किए है। वहीं 14 जून से लेकर अभी तक किया चक्रवर्ती ने भी किसी भी मीडिया से कोई बात नहीं की। अब जब केस सीबीआई के हाथ में तब सीबीआई की पूछताछ से पहले रिया चक्रवर्ती ने इंडिया टूडे चैनल से बात चीट करते हुए अपना पक्ष रखा हैं।

इसे भी पढ़ें: रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरे निर्देशक राम गोपाल वर्मा, कहा- औरत को डायन बनाता है समाज

यूरोप ट्रिप से जुड़े कई सवाल है पहला कि दोनों कपल के साथ रिया चक्रवर्ती के भाई क्यों गये थे? दूसरा कि उस  ट्रिप पर ऐसा क्या हुआ जिसके कारण सुशांत परेशान हो गये थे?

पहले सवाल पर रिया ने कहा कि सुशांत मेरे भाई से काफी क्लोज है। सुशांत ने ही शोविक को ट्रिप पर चले के लिए फोर्स किया था। रिया ने ये भी कहा कि मेरे पास वो मैसेज है जिसमें सुशांत बोल रहे हैं कि वह  शोपिक भी साथ चले। परेशानी वाले सावाल पर रिया ने कहा कि सुशांत ने होटल में पेंटिंग देख ली थी जो सुशांत को काफी परेशान कर रही थी। वो होटल काफी हॉन्टेड था। इसके बाद सुशांक ने रिया ने कहा कि 2013 में भी सुशांत को एक बार पहले भी ऐसा हो चुका था। जिसने बादद वो डॉक्टर के पास भी गये थे।

 अब रिया ने जो इंटरव्यू में दावा किया है सुशांत को फ्लाइट फोबिया होने का  उसे लेकर फैंस ने अपना मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया पर कई सारी सुशांत की वीडियो वायरल हो रही है जिसमें सुशांत फ्लाइट में कॉकपिट में पायलट के साथ बैठे बैं। सुशांत सिंह राजपूत को स्पेस, गैलेक्सी, तारों में काफी दिलचस्पी थी। 

 अपने एक बयान में सुशांत ने कहा था कि 'मैंने 2 साल पहले नासा के साथ एक वर्कशॉप की थी जिन्होंने मुझे ट्रेनिंग दी थी। मुझे वहां पर इंस्ट्रक्टर का सर्टिफिकेट भी मिला था। मैं सोच रहा हूं कि अब मैं अपनी ट्रेनिंग पूरी करने हॉस्टन चला जाऊं। वह पर स्पेस से जुड़ी काफी बातें बताते हैं'। सुशांत ने उस दौरान यह भी बताया कि उन्होंने चांद पर एक प्लॉट खरीदा है और नासा 2024 में कुछ एस्ट्रोनॉट्स को चांद पर भेजेगा। मैं भी चांद पर जाना चाहता हूं। मैं उसके लिए पूरी तैयारी करूंगा बाकी मेरी किस्मत पर डिपेंड करता है कि मैं जा पाता हूं या नहीं।

 अब एक तरफ स्पेस की यात्रा करने वाला इंसान फ्लाइट में बढ़ने से डरता था ये बात कुछ सही नहीं लग रही हैं। बता दें कि सुशांत के पास एडवांस टेलिस्कोप था जिसकी कीमत 55 लाख थी।  

प्रमुख खबरें

तेल ले लूंगा, लेकिन...ईरान को अल्टीमेटम देते-देते ट्रंप ने बताई अपने दिल की बात

ट्रंप के सीजफायर को ईरान की NO, बातचीत के लिए रखी 10 शर्तें

Sanju Samson के Body Language पर भड़के Fans, Chennai की हार के बाद Social Media पर बवाल।

भारतीय बॉक्सर Vishwanath Suresh का पंच, World No.1 को नॉकआउट कर सेमीफाइनल में बनाई जगह