#BoringDay पर शहनाज गिल और शिल्पा शेट्टी का जबरदस्त डांस देखकर पागल हुए फैंस, देखें वायरल वीडियो

By एकता | Feb 09, 2022

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को बीते दिनों 'बिग बॉस 13' फेम शहनाज़ गिल के साथ मेहबूब स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया था। शहनाज गिल आल ऑल ब्लैक ड्रेस पहनें नजर आई, वहीं शिल्पा शेट्टी ऑरेंज कलर के को-ऑर्ड ड्रेस पहनें दिखाई दी थीं। दोनों ने साथ में पैपराजी को फोटोज के लिए पोज दिए थे। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हुई थीं।

इसे भी पढ़ें: सूट से लेकर न्यूड होने तक का सफर, कैमरे के सामने कई बार ब्रा उतार चुकी हैं ये मिस इंडिया, अकेले में देखें तस्वीरें

अब अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शहनाज़ गिल को टैग करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, "दो ऊब चुके लोग आपके #BoringDay को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।" वीडियो में दोनों अभिनेत्रियां यशराज मुखाटे के वायरल गाने 'बोरिंग डे' पर डांस करती नजर आ रही हैं। दोनों अभिनेत्रियों के इस फनी और क्यूट अंदाज पर अब तक 1.6 मिलियन लोग अपना दिल हार गए हैं। कमेंट सेक्शन को लोगों ने #shehnaazgill से भर दिया है।

इसे भी पढ़ें: जान्हवी और वाणी कपूर जैसी सेलिब्रिटीज को करना चाहते हैं डेट? ट्राई करें ये Dating App

इससे पहले सिंगर-अभिनेत्री शहनाज गिल बिग बॉस 15 के फिनाले में दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि देते नजर आयी थी, साथ ही शहनाज अभिनेता सलमान खान के साथ बात करती भी नजर आई थीं। वहीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी फिलहाल इंडियाज गॉट टैलेंट में किरण खेर, बादशाह और मनोज मुंतशिर के साथ बतौर जज नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा