एफएओ ने 15,000 श्रीलंकाई परिवारों को दी 14 लाख डॉलर की नकद सहायता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2022

श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच करीब 15,000 कमजोर परिवारों को खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) से 14 लाख डॉलर से अधिक की नकद राशि प्राप्त हुई है। संयुक्त राष्ट्र की इस एजेंसी ने सोमवार को कहा कि द्वीपीय राष्ट्र-श्रीलंका में भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुएं की कमी को दूर करने के लिए यह सहायता दी गई है। यह एफएओ द्वारा 47,609 से अधिक परिवारों को लगभग 2,300 टन से अधिक उर्वरक दिए जाने के अतिरिक्त मदद है। एफएओ ने सोमवार को कहा गया है, “श्रीलंका एक अभूतपूर्व आर्थिक संकट का सामना कर रहा है और स्थिति राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल से और बिगड़ गई है। श्रीलंका की लगभग 40 प्रतिशत आबादी आय के प्राथमिक स्रोत के रूप में कृषि पर निर्भर है। पिछले जून में डब्ल्यूएफपी के साथ संयुक्त रूप से किए गए एफएओ के फसल और खाद्य सुरक्षा आकलन से पता चला है कि वर्ष 2022 में श्रीलंका में मानवीय जरूरतों में तेजी से वृद्धि जारी रही। जून तक चार में से एक व्यक्ति खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहा था।

प्रमुख खबरें

Dakshina Kannada में पुलिस कांस्टेबल की कार से टक्कर होने के कारण मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

CM Dhami ने नववर्ष के मद्देनजर कानून-व्यवस्था, पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

संतों की आपत्तियों के बाद Sunny Leone का मथुरा में कार्यक्रम रद्द

Delhi Cabinet ने दिल्ली जन विश्वास विधेयक को मंजूरी दी