By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2020
मुंबई।कोरियोग्राफर निर्देशक फराह खान और अभिनेता विक्रांत मेस्सी ने सोमवार को बताया कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट को हैक किया गया है और इन्हेंठीक किया जा रहा है। फराह खान ने बताया कि उनके ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक किया गया था और पति शिरीष कुंदर की मदद से वह इंस्टाग्राम अकाउंट को बहाल करने में सफल रही। खान के पति शिरीष कुंदर भी निर्देशक हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘मेरा ट्विटर अकाउंट बीते शाम हैक हो गया। अगर आपको मेरे ट्विटर अकाउंट से कोई मैसेज या जवाब मिलता है तो कृपया उसे क्लिक नहीं करें क्योंकि संभव है यह आपके अकाउंट को हैक करने के इरादे से इस्तेमाल किया गया हो।’’ ‘