फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी से करने जा रहे हैं 2020 में शादी!

By रेनू तिवारी | Nov 18, 2019

नयी दिल्ली। फरहान अख्तर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर के लव रिलेशनशिप ने खूब सुर्खियां बटौरी थी लेकिन दोनों के रिश्ते को न जाने किसकी नजर लग लग गई और दोनों एक दूसरे से अलग हो गये। फिलहाल हम बात फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर के रिश्ते की नहीं बल्कि फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर की कर रहे हैं। खबरें आ रही है कि दोनों 2020 में शादी करने जा रहे हैं। 

फरहान अख्तर हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आये थे। फिल्म में जायरा वसीम भी थी जो अब बॉलीवुड से अलविदा कर चुकी है। फिल्म में सभी ने शानदार काम किया था। फरहान की एक्टिंक को भी लोगों ने खूब पसंद किया। फरहान ने जब इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी तब से शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे थे अब फिल्म रिलीज हो गई और फरहान भी काम से फ्री हो गये है तो वह अपनी निजी जिंदगी पर ध्यान देने की सोच रहे हैं। फरहान और शिबानी अपने इस प्यार के रिश्ते को दूसरे स्तर पर ले जाना चाहते हैं इसलिए 2020 तक शादी के बंधन में बंधने की सोच रहे हैं। फरहान अख्तर और शिबानी में से किसी ने अभी तक शादी की इन खबरों पर पक्की मुहर नहीं लगाई है लेकिन गॉसिप गलियारों में ये खबर आग की तरह फैली हुई है। खैर अगर ये खबरें सच निकलती है तो इनके फैंस के लिए ये बड़ी खुशखबरी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: लता मंगेशकर के इस जबरा फैन ने सहेजे उनके गीतों के 7,600 दुर्लभ ग्रामोफोन रिकॉर्ड

आपको बता दें कि फरहान अख्तर की ये दूसरी शादी होगी। फरहान से अपनी पहली पत्नी वाइफ अधुना से 2017 में तलाक ले किया थास उसके बाद फरहान से काफी समय तक शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर को डेट किया और अब फरहान शिबानी के साथ है और उनके शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। 

यहां देखें फरहान और शिबानी के हॉलीडे की तस्वीरें-

प्रमुख खबरें

Vanakkam Poorvottar: कोई क्षेत्र नहीं खोया है, सभी पोस्ट भारतीय नियंत्रण में हैं, Arunachal Pradesh में चीनी घुसपैठ की खबरों पर Indian Army का स्पष्टीकरण

नशे में Pilot! Air India Phuket-Delhi उड़ान के कैप्टन का डोप टेस्ट पॉजिटिव, बढ़ा दबाव

Shahi Kishmish Curry: घर पर झटपट बनाएं Shahi Kishmish Curry, हर कोई करेगा Delicious खाने की तारीफ

Monsoon Session: Kiren Rijiju बोले- 12 बिल पास, पर Debate न होने से दुखी