शादी के बाद मीडिया से रूबरू हुए फरहान अख्तर, तस्वीरें देखकर ट्रोलर्स बोले- "दो साल दो बच्चे फिर अगला टारगेट"

By एकता | Feb 22, 2022

चार साल से ज्यादा समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अभिनेता फरहान अख्तर और अभिनेत्री शिबानी दांडेकर 19 फरवरी को हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए हैं। फरहान और शिबानी ने एक निजी समारोह में क्रिस्चन स्टाइल में शादी की। दोनों ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था पर इसके बावजूद भी उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गयी थी। दोनों की यह तस्वीरें इंटरनेट पर अभी तक ट्रेंड कर रही हैं।

अब शादी के दो दिन बाद पहली बार फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर मीडिया के सामने स्पॉट हुए। जहाँ एक तरफ अभिनेता फरहान अख्तर ने गोल्डन इंडो-वेस्टर्न कुर्ता पजामा पहना हुआ था वहीं उनकी दुल्हनिया ने पेस्टल कलर की साड़ी पहनी हुई थी। दोनों पति-पत्नी एक दूसरे के साथ काफी अच्छे लग रहे थे। दोनों ने तस्वीरें खिचवाने के लिए जबरदस्त पोज दिए इसके बाद दोनों ने पैपराजी को शादी की मिठाईयां भी दी।

इसे भी पढ़ें: चक दे! इंडिया की बिंदिया ने इस फिल्म में पापा के कहने पर दिए थे बोल्ड सीन, आज मना रही हैं अपना 40वां जन्मदिन


फरहान और शिबानी की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहीं हैं और लोग दोनों को बधाई देते नहीं थक रहे हैं। वहीं कई लोग दोनों को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा, "मिशन सक्सेसफुल... सही बिज़नेस है"। एक अन्य ने कमेंट किया, "बूढ़ा और बूढी का हो गया आखिरकार शादी"। एक अन्य ने लिखा, "दो साल दो बच्चे फिर अगला टारगेट"।

इसे भी पढ़ें: Expo 2020 Dubai के स्टेज पर नोरा फतेही के जबरदस्त ठुमके देखकर हिल गया सोशल मीडिया, देखें वीडियो


दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर की पहली मुलाकात रियलिटी शो आई कैन डू दैट के सेट पर हुई थी। अभिनेता फरहान अख्तर इस शो के होस्ट थे और शिबानी दांडेकर इस शो में एक प्रतियोगी थीं। इस शो के बाद बॉलीवुड गलियारों में दोनों के अफेयर की अफवाहें उड़ने लगी थी। साल 2018 में दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक साथ तस्वीर शेयर करके अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Samrat Choudhary ने Bihar Flood पीड़ितों के लिए एक महीने का वेतन दान किया

कहां पर रखा है मिसाइलों का जखीरा ये इजरायल को बताया, मोसाद के जासूस को ईरान ने फांसी पर लटकाया

Nandigram Bypoll: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर Pawan Khera का भाजपा पर वार

तेजस-HTT अंकुर-HTT...HAL का ट्रिपल धमाका, रक्षा मंत्री ने कर दिया बड़ा ऐलान