मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शुरू हुआ किसान सहायता केंद्र

By दिनेश शुक्ल | Apr 01, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने प्रदेश कार्यालय में किसान सहायता केन्द्र की स्थापना की है। भोपाल स्थित कांग्रेस मुख्यालय के प्रथम तल पर स्थित सभाकक्ष में आयोजित एक समारोह में किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए गुरुवार को किसान सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस किसान सहायता केंद्र के माध्यम से सीधे तौर पर किसान अपनी समस्याएं फोन नं. 0755-424816, ईमेल अथवा स्वयं उपस्थित होकर लिखित दस्तावेज प्रस्तुत कर दर्ज करा सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में अंतरराज्यीय शराब तस्कर बेंच रहे जहरीली शराब, 07 लोगों की मौत के बाद कांग्रेस ने लिखा शिवराज सरकार को पत्र

किसान सहायता केंद्र का शुभारंभ होते ही किसानों द्वारा फोन पर कई शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें सतना जिले के नागोद के रामेश्वर प्रसाद गौतम ने श्यामनगर सिंचाई परियोजना पर काम न होने से सिंचाई में आ रही परेशानी बतायी। तो मंदसौर के सीतामऊ के किसान गोपाल माली ने अतिवर्षा के कारण फसल बर्बाद होना बताया। जबकि रतलाम के मुकेश पंचरजिया ने सरकार द्वारा गेहूं नहीं खरीदे जाने की शिकायत की, मुकेश पाटीदार ने अतिवर्षा के कारण फसल बर्बाद होने, मुरैना के शिव सिंह ने गेहूं की फसल जल जाने पर सहायता नहीं मिलने, गौरव रघुवंशी सिवनी मालवा ने ट्रांसफार्मर जल जाने और देवास के सत्यनारायण जाट ने बांस की अनुदान राशि नहीं मिलने की शिकायत कॉल सेंटर में दर्ज करायी।

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित