शांतिपूर्ण होगी ट्रैक्टर रैली, किसान नेताओं ने इस संबंध में जारी किए निर्देश, बोले- किसी के पास नहीं होने चाहिए हथियार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2021

नयी दिल्ली। किसान नेताओं ने गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर परेड में शामिल होने वाले लोगों से 24 घंटे के लिए राशन उपलब्ध रखने के साथ ही परेड के दौरान शांति बनाए रखने की रविवार को अपील की। एक किसान नेता ने कहा कि किसी के पास भी कोई हथियार या शराब नहीं होनी चाहिए। भड़काऊ संदेश वाले बैनर की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि परेड शुरू करने के लिए तीन स्थान तय किए गए हैं जिनमें सिंघू, टीकरी एवं गाजीपुर बॉर्डर शामिल हैं। परेड के दौरान किसान नेता अपनी कार में सबसे आगे चलेंगे। 

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया