अहमदाबाद विमान दुर्घटना में किसान के बेटे और एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के छात्र की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2025

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के एक किसान का बेटा आर्यन राजपूत डॉक्टर बनने की पढ़ाई कर रहा था, लेकिन बृहस्पतिवार को अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 19 वर्षीय आर्यन की मौत हो गई।

पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना ने पीटीआई- को बताया कि आर्यन का पार्थिव शरीर शुक्रवार देर रात ग्वालियर पहुंचेगा। जिग्सावली गांव के रहने वाला आर्यन राजपूत अहमदाबाद के कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र था और कॉलेज के छात्रावास में रहता था।

जिग्सावली गांव के सरपंच पंकज राजपूत ने बताया कि उनके पिता रमेश सिंह राजपूत किसान हैं। उन्होंने बताया कि आर्यन 31 मई को घर जाने के बाद हाल ही में छात्रावास लौटा था।

एअर इंडिया का विमान 230 यात्रियों और 12 क्रू सदस्यों को लेकर बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद बी जे मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

आर्यन के चचेरे भाई भीखम ने बताया कि वह हॉस्टल के डाइनिंग एरिया में खाना खा रहा था, तभी विमान नीचे आ गिरा। उन्होंने कहा, उसके एक दोस्त ने हमें इस घटना की जानकारी दी। हमने उसके माता-पिता को बताया है कि वह घायल हो गया है। परिवार गहरे सदमे में है।

प्रमुख खबरें

UP के Badaun में पुलिस टीम पर पथराव के बाद 8 लोग गिरफ्तार, 2 FIR दर्ज

FSSAI ने Aerocity के JW Marriott और Andaz होटल को भेजा नोटिस, मिली थीं कई खामियां

Bihar Flood Alert: Gandak Barrage के सभी 36 फाटक खोले गए, नेपाल में बाढ़ के बाद सतर्कता

बच्चों के लिए विपुल साहित्य की रचना समय की जरूरत: रघुनंदन शर्मा