खाद की कमी को लेकर किसानों ने दिया रेलवे ट्रैक पर धरना, लगाए सरकार के खिलाफ नारे

By सुयश भट्ट | Oct 26, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के बीनाबतहसील में मंगलवार को खाद की मांग को लेकर किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों ने  प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया। जिसके बाद सभी रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए।

इसे भी पढ़ें:उपज के दाम को लेकर व्यापारी ने किसान को पीटा, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल 

आपको बता दें कि सागर में किसान खाद के लिए परेशान हो रहे है। पर्याप्त खाद नहीं मिल पाने से किसान अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन कर रहे है। इसी के चलते मंगलवार को बीना में किसानों ने खाद की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। फिर किसान रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। रेल पुलिस और जिला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाइश देकर रेलवे ट्रैक से हटाया।

इसे भी पढ़ें:किसानों के प्रदर्शनस्थल के नजदीक पोल्ट्री फार्म कर्मी से मारपीट, एक व्यक्ति गिरफ्तार 

बताया जा रहा है कि किसानों ने सागर-कानपुर हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग की। 

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी