किसानों के प्रदर्शनस्थल के नजदीक पोल्ट्री फार्म कर्मी से मारपीट, एक व्यक्ति गिरफ्तार

protest

दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शनस्थल के नजदीक मुर्गा देने से मना करने पर पोल्ट्री फार्म के कर्मी से मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

चंडीगढ़। दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शनस्थल के नजदीक मुर्गा देने से मना करने पर पोल्ट्री फार्म के कर्मी से मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी। हाल ही में इस प्रदर्शन स्थल के नजदीक एक व्यक्ति की नृशंस हत्या की गई थी। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को घटना के कुछ घंटों बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी पहचान हरियाणा के करनाल निवासी नवीन के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार नवीनखुद को निहंग सिख बताता है।

इसे भी पढ़ें: JNU छात्र शरजील इमाम को झटका, राजद्रोह मामले में कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

उल्लेखनीय है कि हाल में पंजाब के तरन-तारन के रहने वाले दलित मजदूर की सिंघू बॉर्डर के नजदीक नृशंस हत्या कर दी गई थी और उसके शव को धातु के अवरोधक से लटका दिया गया था और धारदार हथियार से उसका हाथ काट दिया गया था। लिंचिंग की इस घटना के आरोप में हरियाणा पुलिस ने चार निहंगों को गिरफ्तार किया है। नवीनतम घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि मनोज पासवान डिलिवरी के लिए कुछ मुर्गे को ठेले पर लाद रहा था। उसी दौरान आरोपी ने उससे (पासवान से) मुर्गा देने को कहा और मना करने पर कथित तौर पर छड़ जैसी वस्तु से हमला कर दिया। सोनीपत जिले के कुंडली थाने के प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि इस घटना में पासवान का पैर टूट गया है।

इसे भी पढ़ें: महबूबा ने अपने खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर सत्यपाल मलिक को कानूनी नोटिस भेजा

उन्होंने बताया, ‘‘हमने नवीन को गिरफ्तार किया है, वह खुद को निहंग बता रहा है।’’ घटना में घायल पासवान का कुछ लोगों ने वीडियो बनाया जिसमें वह पूरी घटना को बता रहा है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें पासवान को लोगों से यह कहते सुना जा सकता है किवह पोल्ट्री फार्म से मुर्गों की ढुलाई कर रहा था तभी आरोपी ने एक मुर्गे की मांग की। पासवान ने बताया कि उसने आरोपी को बताया कि सभी मुर्गों की गिनती की गई है, इसलिए वह एक मुर्गा भी नहीं दे सकता, जिससे नाराज होकर उसने हमला कर दिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़