लखीमपुर खीरी में समाप्त हुआ किसानों का आंदोलन, भविष्य की रणनीति के लिए छह सितंबर को दिल्ली में बैठक

By अंकित सिंह | Aug 20, 2022

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में लगभग 3 दिनों से जारी किसानों का आंदोलन अब समाप्त हो गया है। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह तुरंत निर्णय लिया गया है। किसानों के आंदोलन में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत भी शामिल हुए थे। राकेश टिकैत की ओर से आंदोलन वापस लेने की घोषणा की गई है। साथ ही साथ यह भी कहा गया है कि भविष्य की रणनीति तय करने के लिए 6 सितंबर को दिल्ली में एक बड़ी बैठक होगी। आपको बता दें कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का यह आंदोलन चल रहा था। किसानों की ओर से 75 घंटे के आंदोलन के बाद कहीं गई थी। हालांकि, आज अधिकारियों से बैठक के बाद इसकी समाप्ति की भी घोषणा की गई है। शुक्रवार को इस आंदोलन को राकेश टिकैत ने संबोधित किया था।

इसे भी पढ़ें: गन्ना बकाया: पंजाब के फगवाड़ा में किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा अवरुद्ध किया

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री पर निशाना साधते हुए राकेश टिकैत ने अपने संबोधन में कहा, पूरा देश तिकुनिया हिंसा के बारे में अच्छी तरह से जानता है और यह भी सबको पता था कि हिंसा भड़काने वाले कौन थे। अजय कुमार मिश्रा को भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी का आरोपी बताते हुए टिकैत ने कहा, यह विडंबना है कि मंत्री अब भी अपने पद पर बने हुये हैं। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120बी अपराध करने के लिए आपराधिक साजिश से संबंधित है। टिकैत ने कहा कि 75 घंटे लंबे धरने के बाद भी किसानों को अपनी मांगों को पूरा करने के लिए बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहना चाहिए। टिकैत ने कहा कि गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा को बर्खास्त करने के अलावा जेल में बंद निर्दोष किसानों की रिहाई, एमएसपी गारंटी कानून, बिजली संशोधन विधेयक 2022 को वापस लेने, गन्ना बकाया का भुगतान और सरकार के भूमि अधिकार समेत कई अन्य मुद्दे किसानों के सामने हैं। उन्‍होंने जोर देते हुए कहा, अजय कुमार मिश्रा का मुद्दा किसानों के आंदोलन के दौरान शीर्ष पर बना रहेगा, चाहे वे कर्नाटक, उप्र या देश के किसी अन्य हिस्से में हों।’’ 

प्रमुख खबरें

प्रधानमंत्री मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन की मुलाकात, हिंद-प्रशांत सहयोग को गहरा करने पर जोर

मादक पदार्थों की तस्करी के संगीन आरोपों में पूर्व अफगान जनरल अब्दुल जाहिर कादिर अमेरिका प्रत्यर्पित

FIFA World Cup 2026 | मिकेल मेरिनो फिर चमके, स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

श्रीनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी एमबीबीएस की 50 और सीटें, एनएमसी ने दी मंजूरी