कृषि कानून के विरोध में भारत बंद के दौरान भिड़े किसान संगठन और बीजेपी के कार्यकर्ता

By सुयश भट्ट | Sep 27, 2021

भोपाल। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून के विरोध में अखिल भारतीय किसान संगठन के बैनर तले ग्वालियर में भारत बंद कराया जा रहा है। उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब बंद कराने के दौरान किसान संगठन और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

दरअसल बीजेपी कार्यकर्ता में अपनी दुकान को जबरदस्ती बंद कराने का विरोध किया। तो वहीं दूसरी ओर किसान संगठन दुकान को बंद कराने की जिद पर अड़े हुए थे। और इसी कारण दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ा कि नौबत हाथापाई और गाली गलौज पर आ गई। इस दौरान दोनों ओर से जम कर नारेबाजी भी की गई।

इसे भी पढ़ें:प्रदेश में शुरू हुआ वैक्सीनेशन महाअभियान 4.0 , CM ने किया ऐलान 

आपको बता दें कि दोनों पक्षो की तरफ से थाने में शिकायत करने की बात कही जा रही है। और दोनों ही एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। हालांकि आज यानी सोमवार को कृषि कानून के विरोध में भारत बंद को लेकर ट्रेक्टर रैली के जरिए बाजार बंद कराया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी