प्रदेश में शुरू हुआ वैक्सीनेशन महाअभियान 4.0 , CM ने किया ऐलान

Vaccination maha abhiyaan
सुयश भट्ट । Sep 27 2021 12:18PM

प्रदेश में आज यानी सोमवार से शुरु हो रहे वैक्सीनेशन के चौथे चरण का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगाज किया है।

भोपाल। कोरोना की तीसरी लहर की शुरुवात से पहले मध्य प्रदेश में चौथी बार वैक्सीनेश महाअभियान का शुभारंभ हो रहा है। प्रदेश में लगभग 70 लाख लोगों ने अब भी टीके का पहला डोज नहीं लगाया है। इसीलिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग का ध्यान अभी पहले डोज पर है।

इसे भी पढ़ें:10 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीनेशन करने वाला देश में पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश 

आपको बता दें कि प्रदेश में आज यानी सोमवार से  शुरु हो रहे वैक्सीनेशन के चौथे चरण का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगाज किया है। वैक्सीनेशन को सफल बनाने के लिए प्रभारी मंत्रियों को मुख्यमंत्री ने कई निर्देश दिए है।

इसे भी पढ़ें:PM मोदी के जन्मदिन पर बना विश्व रिकॉर्ड, 2.25 करोड़ से ज्यादा लोगों को दी गई कोरोना टीके की खुराक

4 करोड़ 70 लाख के आस पास वैक्सीन का पहला डोज लग चुका है।सरकार ने पहले डोज नहीं लगाने वाले अधिकतर लोगों को किया चिन्हित कर लिया है। प्रदेश में लगभग साढ़े 5 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगना है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़