किसान संगठनों ने बुलाया एक दिवसीय भारत बंद, कहा - सरकार दबा रही है हमारी आवाज

Kisan andolan bhopal
सुयश भट्ट । Sep 27 2021 12:03PM

भोपाल में भारत बंद में करोंद मंडी पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 11 बजे शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने लोगों से बंद को सफल बनाने और शामिल होने की अपील की है।

भोपाल। केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों ने साेमवार को एक दिवसीय भारत बंद बुलाया है। राजधानी भोपाल में भारत बंद पर करोंद मण्डी पर धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बंद को कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियां शामिल हो रही है।

इसे भी पढ़ें:Prabhasakshi's Newsroom | किसानों के भारत बंद से आम जनता परेशान, फिर उठी जातिगत जनगणना की मांग 

आपको बता दें कि भोपाल में भारत बंद में करोंद मंडी पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 11 बजे शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने लोगों से बंद को सफल बनाने और शामिल होने की अपील की है। पूरे देश में 40 संगठनों के संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद बुलाया है।

इसे भी पढ़ें:किसानों का भारत बंद, यूपी-हरियाणा से लेकर पंजाब तक सड़क जाम, ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक 

इस मुद्दे को लेकर मध्य प्रदेश भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि हम शांति पूर्ण प्रदर्शन करके मंडी बंद कराने की योजना बनाई है। पुलिस ने हमें रोकने के लिए मंडी के दोनों तरफ बैरिकेटिंग कर दी है। हम शांति पूर्वक बंद को सफल बनाना चाहते है। इसके बावजूद सरकार हमारी आवाज को दबाना चाहती है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़