किसान संगठनों ने बुलाया एक दिवसीय भारत बंद, कहा - सरकार दबा रही है हमारी आवाज

By सुयश भट्ट | Sep 27, 2021

भोपाल। केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों ने साेमवार को एक दिवसीय भारत बंद बुलाया है। राजधानी भोपाल में भारत बंद पर करोंद मण्डी पर धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बंद को कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियां शामिल हो रही है।

आपको बता दें कि भोपाल में भारत बंद में करोंद मंडी पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 11 बजे शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने लोगों से बंद को सफल बनाने और शामिल होने की अपील की है। पूरे देश में 40 संगठनों के संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद बुलाया है।

इसे भी पढ़ें:किसानों का भारत बंद, यूपी-हरियाणा से लेकर पंजाब तक सड़क जाम, ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक 

इस मुद्दे को लेकर मध्य प्रदेश भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि हम शांति पूर्ण प्रदर्शन करके मंडी बंद कराने की योजना बनाई है। पुलिस ने हमें रोकने के लिए मंडी के दोनों तरफ बैरिकेटिंग कर दी है। हम शांति पूर्वक बंद को सफल बनाना चाहते है। इसके बावजूद सरकार हमारी आवाज को दबाना चाहती है।

प्रमुख खबरें

Chai Par Sameeksha: Bengal, Tamil Nadu, Assam, Keralam, Puducherry के चुनाव परिणामों का विश्लेषण

Jan Gan Man: West Bengal में BJP की नहीं सनातन की जीत हुई, हिंदू एकता को ध्रुवीकरण की राजनीति कहना गलत

CM समेत 35 में से 22 मंत्री चुनाव हार गये, फिर भी ममता बनर्जी बोलीं, हम हारे नहीं हैं

Tamil Nadu में Thalapathy का राज! Actor Vijay 7 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ