मुजफ्फरनगर में बोले अमित शाह, गन्ने के भुगतान में देरी की स्थिति में किसानों को ब्याज सहित मिलेगा पैसा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2022

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को किसानों को आश्वासन दिया कि गन्ने के भुगतान में देरी की स्थिति में किसानों को ब्याज सहित पैसा मिलेगा और यह मिल मालिकों से वसूला जाएगा। शाह ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावी घोषणा पत्र का हिस्सा होगी। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश चुनावों को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, 10 फरवरी से 7 मार्च तक एग्जिट पोल पर लगाई रोक 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 21 मिलों को समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बंद कर दिया था, हमारे समय में एक भी चीनी मिल बंद नही हुई है। गन्ने के उत्पादन में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है और राज्य का पश्चिमी क्षेत्र गन्ने के फसल की खेती के लिए जाना जाता है।

प्रमुख खबरें

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये