विश्वभर में भारतीय साड़ी को नयी पहचान देने वाले फैशन डिजाइनर सत्य पॉल का निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2021

कोयंबटूर। भारतीय साड़ी को नई पहचान देने वाले प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर सत्य पाल का निधन हो गया है। उनके पुत्र पुनीत नंदा ने यह जानकारी दी। वह 79 वर्ष के थे। पॉल को दिसंबर में मस्तिष्काघात हुआ था। उन्होंने बुधवार को सद्गुरु के ईशा योग सेंटर में अंतिम सांस ली। नंदा ने फेसबुक पर लिखा, “उन्हें दो दिसंबर को मस्तिष्काघात हुआ था और अस्पताल में उनके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा था, उनकी अंतिम इच्छा थी कि जो चीजें उनके शरीर में चुभाई गई हैं या उनके शरीर की निगरानी के लिये लगाई गई हैं उन्हें हटा दिया जाए जिससे वह उड़ सकें।”

इसे भी पढ़ें: मिर्जापुर की 'बीना भाभी' का नये साल पर बोल्ड संदेश, जबरदस्ती में मजा नहीं है!

पॉल ने 60 के दशक में खुदरा क्षेत्र में अपने सफर की शुरुआत की और बाद में यूरोप और अमेरिका में भारतीय हथकरघा उत्पादों के निर्यात का काम बढ़ाया। उन्होंने 1980 में भारत में पहला ‘साड़ी बुटीक’, लाअफेयर शुरू किया और फिर अपने बेटे के साथ मिलकर 1986 में अपना फैशन ब्रांड शुरू किया।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार