उत्तर प्रदेश के बरेली में दो बाइकों की टक्कर में पिता की मौत, पुत्र घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2024

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में मंगलवार सुबह दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मुकेश मिश्रा ने बताया कि सिरौली थाना क्षेत्र के गांव मुगलपुर के रहने वाले रामनाथ (52) अपने बेटे पुष्पेंद्र (21) साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे कि तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनके दुपहिया वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में पत्नी के फांसी लगाने के बाद पति ने आत्महत्या की

मिश्रा ने बताया कि हादसे में घायल हुए पिता-पुत्र को रामनगर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पिता रामनाथ को मृत घोषित कर दिया जबकि पुत्र को रामनगर से बरेली जिला अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, रामनाथ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

प्रमुख खबरें

Darbhanga में आभूषण कारोबारी से लूट, पूर्व BJP पदाधिकारी समेत पांच गिरफ्तार

Abhishek Banerjee ने घर के बाहर Kolkata Police की निगरानी का लगाया आरोप, जताई नए हमले की आशंका

Jharkhand में BJP का प्रदर्शन, कार्यकर्ता निशा भगत की मौत मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी मांगी

Swachh Survekshan में NDMC को मिला दूसरा स्थान, राष्ट्रपति मुर्मू ने सौंपा सम्मान