तेलंगाना में बाप-बेटे की सरकार, हर तरफ हो रहा भ्रष्टाचार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी से KCR पर सीधा अटैक

By अभिनय आकाश | Jul 03, 2022

बीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी से तेलंगाना की सत्तारूढ़ केसीआर सरकार पर चौतरफा हमला किया गया। बीजेपी ने तेलंगाना सरकार को बाप-बेटे की भ्रष्ट्राचार वाली सरकार कहा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने तेलंगाना सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने दुख व्यक्त किया है कि जिस प्रकार से आर्थिक और सामाजिक दृष्टिकोण से हर प्रकार से तेलंगाना के लोगों की तकलीफें बढ़ती जा रही है। जब भाजपा ने वर्षों तक संघर्ष किया, वर्षों तक तेलंगाना की युवा शक्ति ने अपना बलिदान दिया,बड़े संघर्ष के बाद तेलंगाना बना। 

इसे भी पढ़ें: Khalsa Aid के संस्थापक रवि सिंह का ट्विटर अकाउंट भारत में बैन, फेसबुक पोस्ट के जरिये बीजेपी पर साधा निशाना

पीयूष गोयल ने कहा कि 8 वर्षों में केंद्र सरकार से भी बड़े पैमाने में योजनाएं आई, उसका दुरुपयोग किया गया। हर योजनाओं में बड़े-बड़े भ्रष्टाचार हुए। विगत 8 वर्षों में टीआरएस की सरकार ने लोगों की उम्मीदों को पूरी तरह से तोड़ दिया। तेलंगाना में टीआरएस सरकार भ्रष्टाचार की प्रतीक बन गई है। तेलंगाना में एक ही परिवार पूरी सरकार चला रही है। परिवारवाद के एक उदाहरण के रूप में आज तेलंगाना उभरा है।

प्रमुख खबरें

CREA रिपोर्ट: Delhi में सुधरी हवा, 10 सबसे प्रदूषित शहरों में Haryana के 5 शामिल

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह