दोस्त के साथ घूमने जा रही युवती को पिता ने सड़क पर रोका, दोस्त की करी पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

By सुयश भट्ट | Oct 14, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में अपने दोस्त के साथ घूमने गई युवती और दोस्त को पिता ने बीच सड़क पर पीट डाला। पिटाई के दौरान युवती अपने पिता को लगातार समझाती रही। लेकिन पिता और उसके साथ एक अन्य व्यक्ति ने युवती की एक नहीं सुनी। युवक को लगातार बेल्ट और लात घूसे से पीटा गया।

दरअसल ये मामला हरदा के खेड़ीनीमा रोड का है। मंगलवार को युवती अपने दोस्त के साथ घूमने जा रही थी। जब पिता को इस बात का पता चला कि युवक उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ले जा रहा है। तब पिता ने अपने एक अन्य दोस्त के साथ दोनों को रास्ते में रोक लिया। 

वहीं युवक और युवती को रोक लिया और पिता ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। युवती ने पिता को समझाया कि वह बेवजह उसके दोस्त को पीट रहे हैं। उसका दोस्त भाई जैसा है। लेकिन पिता ने एक नहीं सुनी। बल्कि युवती को ही दो बेल्ट जड़ दिए।

इसे भी पढ़ें:त्योहारों के बीच पढ़ी जनता को मेहंगाई की मार, पेट्रोल डीजल के दाम फिर से शतक पार 

आपको बता दें कि बुधवार को पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होने के बाद पीड़ित युवक ने टिमरनी थाने में युवती के पिता रामसेवक और उसके साथी रामनिवास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों के खिलाफ पिटाई और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट