गरबा खेलने के बाद कबड्डी खेलते हुई नजर आई भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

Sadhvi pragya singh
सुयश भट्ट । Oct 14 2021 11:16AM

मंगलवार को प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक दुर्गा पंडाल में पहुंची थी। जहां उन्होंने देवी दर्शन किए। यहां मौजूद महिलाओं ने जब सांसद से गरबा करने का निवेदन किया तो सांसद साध्वी प्रज्ञा खुद को रोक नहीं पाई और गरबा किया।

भोपाल। भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपने विवादित बयाानों के लिए सुर्खियों में छाई रहती हैं। इस बार वे राजधानी भोपाल में कबड्डी खेलने की वजह से सुर्खियों में हैं।  इस समय वे गरबा खेलते हुए भी नजर आई और अब बुधवार कबड्डी खेलते हुए नजर आई।

इसे भी पढ़ें:सांडो की नसबंदी को लेकर सरकार बैकफुट पर आई, आदेश को किया गया निरस्त 

आपको बता दें कि भक्तों के आग्रह पर सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर शक्तिनगर में विराजमान मां काली के दर्शन के लिए पहुंची थीं। पूजा करने के बाद ग्राउंड में मौजूद खिलाड़ी और कोच को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। जिसके बाद  खिलाड़ियों के बीच पहुंच कर गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाकर हौसला अफजाई की। और वहीं सांसद ने महिला खिलाड़ियों के साथ कबड्डी खेली।

दरअसल मंगलवार को प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक दुर्गा पंडाल में पहुंची थी। जहां उन्होंने देवी दर्शन किए। यहां मौजूद महिलाओं ने जब सांसद से गरबा करने का निवेदन किया तो सांसद साध्वी प्रज्ञा खुद को रोक नहीं पाई और गरबा किया।

इसे भी पढ़ें:कांग्रेस के दिग्गज नेता उतरे आर्यन खान के समर्थन में, कहा - आज कौन सा बच्चा नशा नहीं करता

इससे पहले साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बास्केटबॉल खेलते हुए वीडियो वायरल हुआ था। तब भी कांग्रेस ने सवाल उठाये थे कि व्हीलचेयर पर चलने वाली सांसद इतनी फुर्ती से बास्केटबॉल कैसे खेल लेती हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़