कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह ने कहा, राम मंदिर आंदोलन के लिए ही हुआ था पिताजी का जन्म

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2021

लखनऊ। राम मंदिर आंदोलन के झंडाबरदार रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह ने रविवार को कहा कि उनके पिता का जन्म ही इसी मुहिम के लिए हुआ था। शनिवार रात दुनिया को अलविदा कह गए 89 वर्षीय भाजपा नेता कल्याण सिंह के सांसद पुत्र राजवीर सिंह ने लखनऊ स्थित आवास पर पिता के अंतिम दर्शन के दौरान वहां लग रहे जय श्री राम के नारों की ओर इशारा करते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरे पिता का जन्म ही इसके लिए (जय श्री राम) हुआ था। वह राम मंदिर निर्माण के लिए प्रतिबद्ध थे और अब वह राम से जा मिले हैं। वह अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण को देखेंगे। वह रामलला के पास पहुंच चुके हैं।’’

इसे भी पढ़ें: जब कल्याण सिंह बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद प्रमुख हिन्दू नेता के रूप में उभरे थे

गौरतलब है कि राम मंदिर आंदोलन के शीर्ष नेताओं में शामिल रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार रात राजधानी लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। वह लंबे समय से बीमार थे।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा