राजस्थान के मंत्रिपरिषद ने पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

Rajasthan

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में रविवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के देहावसान पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में रविवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के देहावसान पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। बैठक में शोक प्रस्ताव पारित किया गया। मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने कुछ क्षण का मौन रखकर दिवगंत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की चिर-शांति के लिए प्रार्थना की। सरकारी बयान के अनुसार, मंत्रिपरिषद में पारित शोक प्रस्ताव में राजस्थान सरकार ने कल्याण सिंह के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। शोक प्रस्ताव के अनुसार, कल्याण सिंह का जन्म पांच जनवरी, 1932 को उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जिले के अतरौली गांव में हुआ। उन्होंने स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

इसे भी पढ़ें: जब कल्याण सिंह बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद प्रमुख हिन्दू नेता के रूप में उभरे थे

सिंह सितंबर, 2014 से सितंबर, 2019 तक राजस्थान के राज्यपाल रहे। उन्होंने जनवरी, 2015 से अगस्त, 2015 तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार संभाला। सिंह जून, 1991 से दिसम्बर, 1992, सितम्बर, 1997 से नवम्बर, 1999 तक उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे। वे 2004 से 2014 तक सांसद भी रहे। वह प्रारंभिक जीवन से ही राष्ट्रीय भावना और देश प्रेम से प्रेरित रहे तथा आरंभ से ही आमजन के हितैषी रहे। उन्होंने लोगों के दर्द को आपने हमेशा अपना दर्द समझा।

इसे भी पढ़ें: खौफनाक मंजर को बयां करते हुए बोले अफगान सांसद, पिछले 20 साल की तमाम उपलब्धियां खत्म हो चुकी है, देश छोड़ना दुखद

आमजन की सेवा के प्रति समर्पण भाव से जुड़े रहे। सिंह के निधन से सार्वजनिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं साहस प्रदान करे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़