जो बाइडेन के शपथ ग्रहण से पहले FBI ने देशभर में हथियारबंद प्रदर्शनों को लेकर किया आगाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2021

वाशिंगटन। एफबीआई ने कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में पिछले सप्ताह हुई हिंसा के बाद अब आगाह किया है कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यभार संभालने के कुछ दिन पहले उसे वाशिंगटन और सभी 50 राज्यों की राजधानियों के संसद भवनों पर हथियारबंद प्रदर्शन आयोजित करने की सूचना मिली है। अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों और चरम दक्षिणपंथी ऑनलाइन नेटवर्कों ने कई तारीखों पर हथियारबंद प्रदर्शन का आह्वान किया है। इनमें 17 जनवरी को देश के कई शहरों में हथियारबंद प्रदर्शन और बाइडन के उद्घाटन दिवस के दिन वाशिंगटन डीसी में मार्च करने की योजना शामिल है।

इसे भी पढ़ें: मशहूर लेखक, पत्रकार वेद मेहता का हुआ निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने हार स्वीकार नहीं की है और वह लगातार तीन नवम्बर को हुए चुनाव में धोखाधड़ी के बेबुनियाद दावे करते रहे हैं। उनके इन दावों के बीच ही, कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में ट्रंप के समर्थकों ने धावा बोला था और हिंसा की थी, जिसमें कैपिटल पुलिस के एक अधिकारी तथा चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। एफबीआई ने पिछले सप्ताह हुए दंगों से पहले कम से कम एक बुलेटिन जारी किया था। अन्य अधिकारी ने बताया कि 29 दिसम्बर को सांसदों को निशाना बनाकर किए जाने वाले हथियारबंद प्रदर्शन को लेकर आगाह किया गया था।

प्रमुख खबरें

नेपाल की फेवा झील में तैरते समय बड़ा हादसा, डूबने से बिहार के भारतीय पर्यटक की हुई मौत

कोटा के सरकारी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी में झड़प

नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि, समुद्री हितों की रक्षा के लिए तैयार: राजनाथ सिंह

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus