बुलडोजर का डर, 78 हिस्ट्रीशीटरों का थाने में सरेंडर, 1500 से ज्यादा अपराधियों ने अपराध न करने की ली शपथ

By अभिनय आकाश | May 01, 2022

उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक अनोखी तस्वीर सामने आई है। हरदोई के पिहानी थाने में 78 हिस्ट्रीशीटर ने थाने पहुंच कर सरेंडर किया। बदमाशों में बुलडोजर का खौफ है। इसी खौफ के कारण गले में तख्ती डालकर खुद थाने पहुंचे और अपने गुनाहों का पश्चाताप करने लगे। मिर्जापुर पुलिस का कहना है कि बुलडोजर का खौफ अपराधियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। वहीं हरदोई में अब तक करीब 1500 से ज्यादा हिस्ट्रीशीटर्स ने थाने पहुंचकर अपराध न करने का किया वादा। 

इसे भी पढ़ें: शाहजहांपुर में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पांच लोगों पर मुकदमा

ऐसा ही बीते दिनों शाहजहांपुर में देखने को मिला। पुलिस द्वारा जिले में लगातार मादक पदार्थों और अवैध शराब के विरुद्ध की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई से डरकर पांच शराब माफिया थाने पहुंच गए। इस दौरान उनके हाथों में तख्ती थी जिस पर लिखा था कि हम लोग शराब बनाते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर शराब बनाना छोड़ रहे हैं। हम पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने आये हैं। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन