अमेरिकी बंद: संघीय कर्मी भोजन के लिए खाद्य बैंकों की मदद लेने को हुए मजबूर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2019

न्यूयॉर्क।अमेरिका में सरकारी कामकाज आंशिक रूप से बंद होने के कारण अब संघीय कर्मी अपना पेट भरने के लिए खाद्य बैंकों का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं। खाद्य बैंकों के बाहर पंक्तियों में खड़े लोगों में सीमा शुल्क, कर और आपात प्रबंधन समेत कई विभागों के 22 दिसंबर से बेरोजगार अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा परिवहन जैसी कई ‘‘आवश्यक’’ सेवाओं के कर्मियों को बिना वेतन के काम करना पड़ रहा है जो दोपहर को खाने के दौरान मिलने वाली छुट्टी में खाद्य बैंकों में जाकर खाद्य सामग्री एकत्र कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- अमेरिका बढ़ते जटिल और अनिश्चित माहौल का सामना कर रहा है: कोट्स

 

जरूरतमंद लोग पहले अपना पंजीकरण कराते हैं और उसके बाद प्लास्टिक के थैलों में डिब्बों में बंद सामान, आलू, चिकन, अंगूर और प्रसाधन का अतिआवश्यक सामान भरते हैं।

 

इसे भी पढ़ें- अमेरिका ने कतर में तालिबान के साथ वार्ता की पुष्टि की

 

गृह सुरक्षा विभाग में कर्मी एंटोइनेट्टे पीक विलियम्स ने कहा, ‘‘सच कहूं, तो मैं यहां कुछ सामान लेने आया हूं।’’कर विभाग में काम करने वाले वाली चैंटी जॉनसन अपनी बेटी और मां का भरण पोषण करती हैं। उन्होंने कहा कि वह कामकाज बंद होने के बाद से कुछ भी स्वास्थ्यवर्धक खा नहीं पाई है और न ही ठीक से सो पाई हैं।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana