Avocado Recipes: भूख लगने पर जरूर बनाकर खाएं एवोकाडो की रेसिपीज, टेस्ट के साथ हेल्थ का मिलेगा डबल डोज

By अनन्या मिश्रा | Nov 16, 2023

अक्सर हम सभी को अपनी डाइट में अधिक से अधिक फल-सब्जियों आदि को शामिल करने की सलाह दी जाती है। जिसके की हमारे शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिलते रहें। बता दें कि फल और सब्जियों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी सेहत पर अच्छा असर डालते हैं। लेकिन अक्सर बच्चे हरी सब्जियों व फलों से दूर भागते हैं। वहीं एवोकाडो के फायदे तो हम सभी जानते हैं। ऐसे में अगर आप एवोकाडो की टेस्टी रेसिपी बच्चों को बनाकर खिलाएंगी तो वह आसानी से इसे खाएंगे। बल्कि हल्की भूख होने पर भी इन्हें खाया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Herbs for vagina: वेजाइनल हेल्थ को मेंटेन रखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स, जानिए कैसे करें देखभाल

एवोकाडो सैंडविच

एवोकाडो सैंडविच बनाने के लिए क्रोइसैन को बराबर हिस्सों में काट लें और फिर मक्खन फैलाएं। इसके एवोकाडो को मैश कर लें। अब एवोकाडो का गूदा लें और इसमें काली मिर्च, नमक और लाल मिर्च को अच्छे से मिलाएं। फिर एवोकाडो के मिश्रण को दोनों हिस्सों पर फैलाएं और इस पर सब्जियां यानी की पालक के पत्ते और तोरी के स्लाइस रखें। फिर बीच काली मिर्च और नमक के साथ पनीर स्टेक को ग्रिल करें। आखिरी में एक-दूसरे पर परत डाल दें। 5 मिनट तक बेक करने के बाद इस आसान तरीके से एवोकाडो सैंडविच बनकर तैयार हो जाएगा।

एवोकाडो फ्लैक्‍ससीड स्‍मूदी

एवोकाडो फ्लैक्‍ससीड स्‍मूदी बनाने के लिए सबसे पहले एवोकाडो और सेब को अच्छे से धो लें। इसके बाद आधे सेब को छिलका समेत टुकड़ों में काट लें। वहीं एवोकाडो को भी अच्छे से छील लें। फिर दूध, सेब, एवोकाडो और फ्लैक्‍ससीड्स सभी चीजों को मिलाकर ब्लेंडर में अच्छे से पीस लें। इस तरह से एप्पल एवोकाडो फ्लैक्‍ससीड स्मूथी तैयार है। 

एग और एवोकाडो सलाद

एग और एवोकाडो सलाद बनाने के लिए एक बड़े बाउल में एवोकाडो, खीरा, लाल प्याज, टमाटर, अंडे, जैलपीनो, स्प्रिंग अनियन और धनिया को डालें। फिर कांच के जार में नींबू का रस, डिजॉन मस्टर्ड, शहद, लहसुन, नमक, ड्रेसिंग की सामग्री जैतून का तेल और काली मिर्च डालें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद ड्रेसिंग को सलाद पर डालें और उसे अच्छे से कोट करने के लिए टॉस करें। फिर स्वादानुसार उसमें नमक, काली मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर लें।

क्रीमी ग्रीन एवोकाडो पास्ता रेसिपी

आजकल रेस्टोरेंट में ग्रीन सॉस पास्ता भी काफी मिलता है। वहीं अमेरिकन या यूरोपियन देशों के रेस्टोरेंट आदि में बेहद डेलिशियस क्रीमी ग्रीन एवोकाडो पास्ता मिलता है। लेकिन बता दें कि इस डिश को आप आसानी से घर पर भी बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए 1 कप पास्ता उबालकर रख लें। फिर 8-10 पालक के पत्ते, 8-10 कली लहसुन और 2 बड़े अच्छे पके हुए एवोकाडो को अच्छे से पीस लें। अब उबले हुए पास्ता में क्रीमी ग्रीन एवोकाडो सॉस मिलाएं और फिर ऊपर से ग्रेनेट चीज, सॉल्ट, काली मिर्च पाउडर और पास्ता हर्ब या सीजनिंग डाल दें। पास्ता सॉस को बाकी इंग्रीडियेंट के साथ 1-2 मिनट तक पकने दें और आपका टेस्टी एंड हेल्दी क्रीमी ग्रीन एवोकाडो पास्ता तैयार है।

प्रमुख खबरें

Bank Strike: 11 सितंबर को देश भर में बैंक हड़ताल का ऐलान, UFBU ने दी चेतावनी

Prabhasakshi NewsRoom: इमरान खान को लेकर पूरी दुनिया का क्रिकेट जगत एकजुट, गावस्कर-कपिल समेत 21 पूर्व कप्तानों ने शहबाज शरीफ को लिखा पत्र

DYFI कार्यकर्ताओं ने Palakkad DRM ऑफिस में घुसकर किया प्रदर्शन, विभाजन प्रस्ताव का विरोध

Meerut Police Encounter में दो शातिर गोकश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद