सितंबर में मनाए जाएंगे यह प्रमुख त्योहार, जानिए इनकी तिथि

By मिताली जैन | Sep 08, 2022

अभी सितंबर माह चल रहा है और त्योहारों का सिलसिला शुरू हो चुका है। देशभर में गणेशोत्सव से लेकर दसलक्षण पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसके अलावा भी ऐसे कई प्रमुख त्योहार हैं, जो इस माह में मनाए जाने वाले हैं। अगर आप चाहते हैं कि आप किसी उत्सव या व्रत को मनाने से आप चूक ना जाएं तो आपको पहले से ही इस लिस्ट के बारे में पता होना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको सितंबर माह में मनाए जाने वाले सभी प्रमुख व्रत और त्योहार के बारे में बता रहे हैं-

अनंत चतुर्दशी का दिन कई मायनों में खास होता है। जहां विष्णु भक्त इस दिन पर उनका पूजन करते हैं और व्रत रखते हैं। वहीं, इस दिन गणेशोत्सव का भी समापन होता है और लोग स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन करते हैं। साथ ही, यह कामना करते हैं कि बप्पा अगले साल भी उनके घर पर पधारें। 

इसे भी पढ़ें: जानिए सितंबर में किस ग्रह की बदलेगी चाल और कौन होगा वक्री

श्राद्ध पक्ष- 10 सितंबर

इस साल श्राद्ध पक्ष 10 सितंबर से शुरू होगा और करीबन 15 दिनों के बाद अर्थात् 25 सितंबर के दिन यह खत्म होगा। बता दें कि श्राद्ध पक्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से प्रारंभ होता है और इसका समापन आश्विन मास की अमावस्या तिथि को होता है। यह पितृ पक्ष कई मायनों में खास होता है, क्योंकि इन दिनो में पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान आदि किया जाता है। जिससे पितृ प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देकर प्रस्थान करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: जानिए गणेश चतुर्थी के दस दिन बाद ही क्यों किया जाता है बप्पा की मूर्ति का विसर्जन

शारदीय नवरात्रि आरंभ- 26 सितंबर

पितृ पक्ष के समाप्त होने के बाद अगले दिन से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। इस साल शारदीय नवरात्रि का पहला व्रत 26 सितंबर के दिन रखा जाएगा। बता दें कि शुक्ल पक्ष से शुरू होने वाली शारदीय नवरात्रि का समापन नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन के साथ किया जाता है। नवरात्रि के पावन दिनों में मां के भक्त पूरी श्रद्धा से उनका पूजन करते हैं और व्रत रखते हैं।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 1.5 करोड़ रुपये के MDMA और कोकीन के साथ 4 तस्कर पकड़े

PM Modi गुजरात में 14 हजार करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात, PM Kisan की 24वीं किस्त भी होगी जारी

MCOCA और NDPS केस में वांछित मां-बेटा गिरफ्तार, Delhi Police ने दबोचा

South Delhi में Diljit Dosanjh Concert को लेकर सुरक्षा अलर्ट, भारी Traffic Diversion लागू